महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि “पंजाब में एक शिवसैनिक की खुलेआम हत्या यह दर्शाती है कि वहां कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। हम इस हत्या का तीव्र निषेध करते हैं और मांग करते हैं कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।”
एकनाथ शिंदे ने मंगतराम मंगा के परिवार को तत्काल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शिवसेना पार्टी पूरी मजबूती से मंगतराम मंगा के परिवार के साथ खड़ी है।
स्वर्गीय मंगतराम मंगा को श्रद्धांजलि देते हुए शिंदे ने कहा कि वह हिंदुत्व के प्रति समर्पित और राष्ट्रभक्त थे। इस जघन्य हत्या के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, और विपक्ष आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर ले रहा है। पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पंजाब राज्य के मोगा क्षेत्र में शिवसेना के हमारे जिलाध्यक्ष मंगतराम मंगा जी की गोली मारकर की गई नृशंस हत्या बेहद दुखदाई है.
पंजाब में खालिस्तानी विचारधारा वाले लोगों द्वारा की गई एक शिवसैनिक की खुलेआम हत्या वहां आप सरकार की जर्जर हो चुकी कानून व्यवस्था को उजागर करती है. पंजाब…
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) March 16, 2025
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
नालासोपारा: पेल्हार पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के सागपाडा-श्रीराम नगर इलाके के जंगल...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026वसई-विरार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR)...
ByMCS DESKSeptember 23, 2026मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे गणेशोत्सव के बीच DJ, लाउडस्पीकर, एम्प्लीफायर और...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026