Home ताजा खबरें वसई पूर्व में तेज बारिश का असर, सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई बारिश - Mumbai Rainsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई पूर्व में तेज बारिश का असर, सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

वसई पूर्व के राजीवली डांबर प्लांट इलाके में लगातार बारिश के कारण सड़क पर गिरा विशाल पेड़।
वसई पूर्व के राजीवली डांबर प्लांट क्षेत्र में बारिश के दौरान विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित हो गया।

वसई: लगातार हो रही बारिश के बीच वसई पूर्व के राजीवली विभाग स्थित डांबर प्लांट क्षेत्र में एक बड़ा पेड़ तेज पानी के बहाव और बारिश के कारण सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और स्थानीय रहवासियों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित हो गई। घटना के काफी समय बाद तक किसी जनप्रतिनिधि या संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सड़क से पेड़ हटाने और यातायात सामान्य करने की मांग की है।

बारिश के मौसम में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल नागरिकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।

वसई में बारिश का कहर: उफनते नाले में बहीं दो कारें, पुल टूटा, चालक ने कूदकर बचाई जान; स्थानीय लोगों ने नाला सफाई पर उठाए सवाल

 

Recent Posts

Related Articles

Share to...