Home ताजा खबरें वसई-विरार में खतरनाक इंटरनेट वायर से हादसों का खतरा
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsमुंबई बारिश - Mumbai Rains

वसई-विरार में खतरनाक इंटरनेट वायर से हादसों का खतरा

वसई फाटा पर सड़क के ऊपर लटकते खतरनाक इंटरनेट के तार
वसई फाटा पर सड़क पर लटकते इंटरनेट के तारों के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

वसई-विरार: शहर की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से फैले इंटरनेट के तार अब लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ हादसों का कारण भी बन रहे हैं।

ताजा तस्वीरें वसई फाटा की हैं, जहां 13 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे सड़क पर लटकते तारों की वजह से यातायात प्रभावित हुआ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद आगे आकर तारों को थोड़ा हटाया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वसई-विरार की सड़कों और गलियों में इंटरनेट के तार इसी तरह खुले और लटकते हुए नजर आते हैं। कई जगह ये तार सड़क पर गिर जाते हैं, जिससे राहगीरों के फंसने और वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।

बताया जा रहा है कि कई इंटरनेट कंपनियां महावितरण के बिजली के खंभों का सहारा लेकर केबल बिछा रही हैं। सवाल यह है कि इन तारों को लगाने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि महानगरपालिका प्रशासन और महावितरण की ओर से इस गंभीर समस्या पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अब सवाल यह है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा या प्रशासन समय रहते इन खतरनाक तारों को हटाने के लिए कार्रवाई करेगा?

मेट्रो सिटी समाचार — खबर वही, जो सीधे आप तक पहुंचे।

Healthcare System : नर्सों का राष्ट्रीय रजिस्टर अधूरा क्यों? कागजों पर 46 लाख नर्सें, डिजिटल रिकॉर्ड में सिर्फ 14 लाख

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

पालघर में भूकंप के झटके महाराष्ट्र भूकंप की खबर
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

पालघर में भूकंप की खबर, NCS के अपडेट का इंतजार

पालघर, 26 सितंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यदि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवाचार को व्यापक रूप से अपनाता है, तो देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल कर सकता है
ताजा खबरेंदेश

तकनीक और नवाचार के दम पर भारत 10% से अधिक विकास दर हासिल कर सकता है: निर्मला सीतारमण

चेन्नई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है...

Share to...