वसई: वसई पश्चिम में फूड विभाग का अधिकारी बनकर एक मिठाई कारोबारी से कथित तौर पर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में माणिकपुर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, वसई पश्चिम स्थित न्यू मोरबी स्वीट एंड फरसाण मार्ट के संचालक रोहित धीरजलाल सुखड़िया (57) ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 23 जून से 27 जून 2026 के बीच विजय बाबन जाधव, स्वाती विक्रांत तुलसकर, तेजस और उनके चार अन्य साथी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खुद को फूड विभाग का अधिकारी बताते हुए कथित तौर पर फर्जी विजिटिंग कार्ड दिखाया।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने दुकान में एक्सपायरी खाद्य सामग्री होने का दावा किया और उसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया तथा मीडिया में वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर आरोपियों ने तीन अलग-अलग चरणों में उससे कुल 6 लाख रुपये नकद वसूल लिए।
बाद में कथित ठगी का एहसास होने पर कारोबारी ने माणिकपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत तीन नामजद आरोपियों समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस मामले की जांच एपीआई वैभव जगताप कर रहे हैं, जबकि एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पीएसआई हरीश पाटिल ने पूरी की। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
नोट: यह समाचार माणिकपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। आरोपियों का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
मुंबई : गोवंडी की कथित अवैध तहज़ीब स्कूल इमारत पर कार्रवाई, किरीट सोमैया का दावा
बायो-माइनिंग, RDF परिवहन और SLF परियोजना में कथित गड़बड़ियों के आरोप; मनोज...
ByMetro City SamacharAugust 28, 2026Vasai Virar : महाराष्ट्र में रिक्शा और टैक्सी चालकों को यात्रियों...
ByMCS DESKAugust 25, 2026वसई विरार – Healthcare in India :सरकारी अस्पताल में औसत खर्च ₹6,631,...
ByMCS DESKAugust 25, 2026Vasai Virar : शहरों में तेज आवाज अब सिर्फ असुविधा का विषय...
ByMCS DESKAugust 22, 2026