Home महाराष्ट्र Nagpur : हिरासत में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष , PM नरेंद्र मोदी के बैनर पर कालिख पोतने का आरोप
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsराजनीतिराज्य

Nagpur : हिरासत में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष , PM नरेंद्र मोदी के बैनर पर कालिख पोतने का आरोप

Nagpur

नागपुर: महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (Nagpur) कुणाल राऊत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि उन्हें जिला परिषद के सामने लगे मोदी सरकार के ‘विकसित भारत’ के विज्ञापन पर कालिख पोतने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि पीएम मोदी के एक पोस्टर के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की थी। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख भी पोत दी थी। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुणाल राउत को कुही से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें सदर थाने में लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

दरअसल, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत को पीएम मोदी के एक पोस्टर पर कालिख पोतना भारी पड़ गया। कुणाल राऊत ने नागपुर जिला परिषद के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर भारत सरकार की जगह मोदी सरकार लिखे होने पर गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए उन्होंने पीएम मोदी के उस पोस्टर पर कालिख पोत दी थी। इसी मामले में सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

अब इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार कुणाल राउत की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच आज कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने कुणाल राउत को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वहीं कुणाल राउत के साथ-साथ अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव अजीत सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने कुणाल राउत को कुही से हिरासत में लिया था। कुही में वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसके बाद उन्हें नागपुर के सदर थाने में लाया गया है। यहां पर पुलिस उनसे पूछताछ भी करेगी।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...