कांदिवली पश्चिम: कांदिवली पश्चिम स्थित आईएमपी रोड, चारकोप के ज़ेप्टो हब पर 30 जून को डिलीवरी पार्टनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठन जय शंभू रुद्रवीर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिक पाटणकर ने हब प्रबंधन से मुलाकात कर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार, डिलीवरी पार्टनर्स का आरोप है कि उनकी दैनिक कमाई से जुड़े चार्ज कम किए गए थे, जिसके विरोध में कुछ पार्टनर्स ने आंदोलन किया था। आरोप है कि आंदोलन के दौरान प्रबंधन की ओर से पार्टनर्स की आईडी बंद करने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद NGO प्रतिनिधियों ने हब प्रबंधन से मुलाकात कर मामले को उठाया। चर्चा के दौरान प्रबंधन ने डिलीवरी पार्टनर्स को बेहतर सुविधाएं देने और प्रति राइड मिलने वाले भुगतान में सुधार करने का आश्वासन दिया।
डिलीवरी पार्टनर्स ने यह भी शिकायत की कि बरसात के मौसम में उन्हें पर्याप्त रेनकोट उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके अलावा हब परिसर में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण उन्हें प्रतिदिन पार्किंग संबंधी समस्याओं और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता है।
पार्टनर्स का यह भी आरोप है कि मामूली चोट लगने की स्थिति में हब पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। इस मुद्दे को भी NGO द्वारा प्रबंधन के समक्ष उठाया गया, जिस पर भविष्य में उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया।
डिलीवरी पार्टनर्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर हब प्रबंधन के साथ सकारात्मक चर्चा
वहीं हब में संचालित एयर कंडीशनिंग (एसी) यूनिट का आउटडोर सिस्टम खुले क्षेत्र में होने के कारण वहां प्रतीक्षा कर रहे या आराम कर रहे डिलीवरी पार्टनर्स को बिजली के झटके का खतरा महसूस होता है। इस सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर भी प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराया गया। इस संबंध में ऋतिक पाटणकर ने बताया कि डिलीवरी पार्टनर्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर हब प्रबंधन के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है और प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई कर समाधान करने का आश्वासन दिया है।
(नोट: रिपोर्ट में लगाए गए आरोप डिलीवरी पार्टनर्स और NGO प्रतिनिधियों द्वारा बताए गए तथ्यों पर आधारित हैं। प्रबंधन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।)
View this post on Instagram
विरार के कुम्भार पाड़ा तालाब में नहाने गया 19 वर्षीय युवक लापता, सर्च ऑपरेशन