Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News छत्रपति शिवाजी का अपमान करने के लिए माफी मांगें राज्यपाल कोश्यारीः नाना पटोले
मुंबई - Mumbai News

छत्रपति शिवाजी का अपमान करने के लिए माफी मांगें राज्यपाल कोश्यारीः नाना पटोले

नाना पटोले ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कहा है कि अगर रामदास स्वामी नहीं होते तो शिवाजी को कौन पूछता? राज्यपाल कोश्यारी ने ऐसा विवादित बयान देकर शिवाजी महाराज का अपमान किया है।

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने छत्रपति शिवाजी का अपमान करने के लिए राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

नाना पटोले ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कहा है कि अगर रामदास स्वामी नहीं होते तो शिवाजी को कौन पूछता? राज्यपाल कोश्यारी ने ऐसा विवादित बयान देकर शिवाजी महाराज का अपमान किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के देवता हैं और वे पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संस्कृति में पले-बढ़े कोश्यारी ने जिस तरह शिवाजी महाराज का अपमान किया है, उसे महाराष्ट्र कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

नाना पटोले ने कहा कि रामदास स्वामी छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु नहीं थे, इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षों में कुछ इतिहासकारों ने जानबूझकर इतिहास को विकृत करने के उद्देश्य से रामदास स्वामी को छत्रपति शिवाजी महाराज का गुरु बनाने की कोशिश की है। छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा और उनकी कृति पूरी दुनिया में अमर है लेकिन रामदास स्वामी को महाराज के गुरु के रूप में दिखाकर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...