Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Mumbai : आईपीएल की मेजबानी के लिए महाराष्ट्र तैयार
मुंबई - Mumbai News

Mumbai : आईपीएल की मेजबानी के लिए महाराष्ट्र तैयार

Mumbai : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पंद्रहवें टूर्नामेंट सीजन की मेजबानी की तैयारियां महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगभग पूरी होने को हैं। अगले महीने मार्च की 26 तारीख से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। प्रतियोगिता के मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पंद्रहवें टूर्नामेंट सीजन की मेजबानी की तैयारियां महाराष्ट्र में लगभग पूरी होने को हैं। अगले महीने मार्च की 26 तारीख से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। प्रतियोगिता के मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे।

बताया जाता है कि आईपीएल के कुल 70 मैच खेले जाएंगे। कुल 10 टीमों की इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। फिलहाल अभी प्ले ऑफ मैचों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ क्रिकेट खेल से जुड़े अधिकारी, स्टेडियम के पदाधिकारी व शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर आदि उपस्थित थे।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है कि आईपीएल के मैच यहां मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में आयोजित हो रहे हैं। मेजबानी के लिए महाराष्ट्रा तैयार है। महाराष्ट्र आईपीएल के लिए स्वागत की तैयारी में है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...