Home मनोरंजन Bajrang Sonavane Car Accident News : जालना जिले में नवनिर्वाचित सांसद बजरंग सोनावणे की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
मनोरंजन

Bajrang Sonavane Car Accident News : जालना जिले में नवनिर्वाचित सांसद बजरंग सोनावणे की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Bajrang Sonavane

मुंबई। महाराष्ट्र के जालना जिले में के बीड़ संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद बजरंग सोनावणे (Bajrang Sonavane) की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, इस घटना में दो लोग घायल बताये जा रहे हैं।

दुर्घटना बीती रात धुले-सोलापुर हाईवे स्थित शहागढ़ ब्रिज पर घटित हुई जब  बीड़ संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद बजरंग सोनावणे की कार उनके ही काफिले की एक कार से टकरा गई। इस घटना में बजरंग सोनावणे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके साथ यात्रा  कर रहे दो चोटिल हो गए, इन दो लोगों को मामूली चोट आयी है जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए  जालना के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया।

घटनाक्रम के बारे में जो जानकारी प्राप्त हुयी है उसके अनुसार बीती रात महाराष्ट्र के बीड़ संसदीय सीट की मतगणना खत्म होने पर प्रत्याशी बजरंग सोनावणे को विजयी घोषित हुए तत्पश्चात रात को बजरंग सोनावणे जालना में अंतरवाली सराटी में मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल से मिलने गए थे। इसी दौरान शहागढ़ ब्रिज पर उनके काफिले में चल रही एक कार उनकी कार से टकरा गई। जालना पुलिस स्टेशन की टीम मामले की छानबीन कर रही है।

Mumbai Rain News : मुंबई में अचानक हुई बारिश, इलाके में जलजमाव

Related Articles

Maharashtra News
मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Maharashtra News 2025: मराठी सिनेमा को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ अभिनेता प्रकाश भेंडे का निधन

Maharashtra News: ठाणे दिग्गज अभिनेता, निर्माता, चित्रकार प्रकाश भेंडे का मंगलवार को...

Share to...