बरामद दोनों पैकेट्स में चार किलो कोकीन पकड़ी गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर डीआरआई की एक टीम ने मुंबई एयरपोर्ट के करीब एक होटल के कमरे में तलाशी ली थी। जहां सिएरा लियोन से आए यात्रियों में से एक पर डीआरआई की नजर थी, क्योंकि व्यक्ति पर संदेह था कि उसने भारत में मादक पदार्थों की तस्करी की थी।
डीआरआई ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बयान के मुताबिक, आरोपी जिस मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ा है, उसके प्रमुख सदस्यों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।
वसई। शहर में फैल रही गंदगी और कचरे की शिकायतों से परेशान...
ByMetro City SamacharMarch 12, 2026पालघर में एलपीजी की पर्याप्त व्यवस्था पालघर जिला प्रशासन ने एक प्रेस...
ByMetro City SamacharMarch 11, 2026विधानसभा में बजट चर्चा में स्नेहा दुबे पंडित की सक्रिय भागीदारी वसई...
ByMetro City SamacharMarch 11, 2026विरार | मेट्रो सिटी समाचार: वसई-विरार महानगरपालिका के पिछले पांच वर्षों के प्रशासनिक...
ByMetro City SamacharMarch 11, 2026