Home उत्तर प्रदेश Crime News : 200 रुपये! उधारी नहीं देने पर दोस्तों ने 10वीं के छात्र को निर्वस्त्र कर पीटा
उत्तर प्रदेश

Crime News : 200 रुपये! उधारी नहीं देने पर दोस्तों ने 10वीं के छात्र को निर्वस्त्र कर पीटा

Crime News

UP Crime News: यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10वीं के छात्र को उसके साथियों ने 200 रुपये के विवाद में निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। इसका घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार घटना 18 दिसंबर सोमवार की है। 16 वर्षीय छात्र अपने साथियों के साथ पार्क में बैठा था। इस बीच स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त एक युवक के साथ वहां आए और उसे जबरन उठा कर कार में बिठाया और वहां से चले गए। छात्र के साथी उसे कार में डालकर मऊरानीपुर रोड़ स्थित जंगल में ले गए। यहां पहले से 2 युवक मौजूद थे जिन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्र को कार से उतारा और निर्वस्त्र कर बेल्ट से पिटाई कर दी।

यह भी पढे़ेंः नोएडा के सेक्टर 125 की आठवीं मंजिल से लोगों से खचाखच भरी लिफ्ट अचानक नीचे गिरी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र रोते हुए उनसे माफ करने को कह रहा है। इसके बावजूद सभी मिलकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने छात्र के चार साथियों और युवक रम्मू सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 504, 506, 500, 323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रम्मू समेत 3 युवकों को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

BMC Mumbai : बीएमसी घर-घर से कचरा लेने के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति करेगी

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...