Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Fraud : कॉल सेंटर चलाकर लोन के नाम पर कर रहे थे ठगी, 4 गिरफ्तार
पालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्र

Fraud : कॉल सेंटर चलाकर लोन के नाम पर कर रहे थे ठगी, 4 गिरफ्तार

पालघर के सातपाटी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसायटी में चल रहे अवैध कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से ठगी (Fraud) को अंजाम दे रहे लोगों पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है,चारों आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस ने उनके पास से दो लैपटॉप और 14 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पालघर जिले में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत चलाए गए कांबिंग ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध के पाम स्थित बिल्डिंग में रहने की सूचना मिलने पर सातपाटी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रेमनाथ ढोले ने कमरे की तलाशी ली और फ्लैट नं. 103 में छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

fraud

इन अनधिकृत कॉल सेंटरों से इंडिया बुल्स कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी से कर्ज देने का दावा कर लोगो से संपर्क किया जा रहा था।व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस के फर्जी लोन फॉर्म भेजे जा रहे थे। उनसे जानकारी लेने पर पता चला है कि वे फोन पे, गूगल पे के माध्यम से लोगों से पैसा ले कर रहे थे और ग्राहकों को कंपनी का फर्जी पत्र भेजकर ऋण प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया शुल्क के रूप में बीमा टीडीएस जीएसटी के नाम पर ठगी कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...