Home क्राइम Fraud: करिश्मा तन्ना के पति और अभिनेता समीर कोचर के साथ हुई करोड़ों की ठगी, केस दर्ज
क्राइमदेशमुंबई - Mumbai News

Fraud: करिश्मा तन्ना के पति और अभिनेता समीर कोचर के साथ हुई करोड़ों की ठगी, केस दर्ज

fraud

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और अभिनेता समीर कोचर ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी (Fraud) की शिकायत की है,दो लोगो के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की जो रियल इस्टेट डेवलपमेंट फ़र्म के मालिक हैं,आरोप है कि बांद्रा में फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस ने बताया की आरोपी प्रोणीत प्रेम नाथ और उसकी पत्नी अमीषा ने शिकायतकर्ता के परिवार के साथ बांद्रा स्थित उनके कंस्ट्रक्शन साइट पर फ़्लैट बेचने के नाम पर 1.03 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है,यह मामला साल 2022 का है।

प्रोनीत प्रेम नाथ और उनकी पत्नी अमीषा के खिलाफ अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है,शिकायतकर्ता अभिनेता समीर कोचर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी,शिकायत के मुताबिक, कोचर और करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा ने दिसंबर 2020 में बांद्रा में एक फ्लैट खरीदने का फैसला किया था.

उस वक्त जानकारी मिली थी कि प्रोनित नाथ और उनकी पत्नी अमीषा बांद्रा वेस्ट के पाली इलाके में चार मंजिला इमारत बना रहे हैं,इसके मुताबिक,कोचर ने 1 करोड़ 95 लाख रुपये और बंगेरा ने 90 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने का फैसला किया,इसके लिए कोचर ने 58 लाख 50 हजार रुपये और बंगेरा ने 44 लाख 66 हजार रुपये का भुगतान किया,इसके बाद जून 2023 में आरोपी ने उसे बताया कि वह फ्लैट नहीं बेचना चाहता,उस वक्त पता चला कि संबंधित फ्लैट किसी और को बेच दिया गया है,इसके बाद उन्होंने अंधेरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई की अंधेरी पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी के ख़िलाफ़ IPC की धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

Fraud : सावधान ! मुंबई में फर्जी डॉक्टरों की टोली ने लाखों की कर डाली लूट, सनसनीखेज खुलासा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...