मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई के दहिसर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दहिसर पुलिस थाना क्षेत्र के एक इमारत की लिफ्ट में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के सामने एक युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय नासिर अमीन पठान लिफ्ट में मौजूद था। आरोप है कि उसने लिफ्ट के अंदर नाबालिग बच्ची के सामने अशोभनीय और अश्लील हरकत की तथा बच्ची को घूरता रहा। उसी दौरान लिफ्ट में मौजूद एक महिला की नजर आरोपी की हरकत पर पड़ी। महिला ने तुरंत विरोध करते हुए शोर मचाया और आरोपी को फटकार लगाई।
महिला के विरोध के बाद आरोपी घबरा गया और इमारत की आठवीं मंजिल से मौके से फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी नाबालिग बच्ची को महिला उसके घर लेकर गई, जहां बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
इसके बाद पीड़िता के पिता ने 11 जुलाई को दहिसर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर दहिसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नासिर अमीन पठान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल दहिसर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
कल्याण में ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, दहला इलाका; बड़ा हादसा टला
बायो-माइनिंग, RDF परिवहन और SLF परियोजना में कथित गड़बड़ियों के आरोप; मनोज...
ByMetro City SamacharAugust 28, 2026Vasai Virar : महाराष्ट्र में रिक्शा और टैक्सी चालकों को यात्रियों...
ByMCS DESKAugust 25, 2026वसई विरार – Healthcare in India :सरकारी अस्पताल में औसत खर्च ₹6,631,...
ByMCS DESKAugust 25, 2026Vasai Virar : शहरों में तेज आवाज अब सिर्फ असुविधा का विषय...
ByMCS DESKAugust 22, 2026