Home क्राइम महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 57 लोगों से पूछताछ
क्राइमताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 57 लोगों से पूछताछ

महाराष्ट्र ATS की गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई
पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों से पूछताछ

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने पाकिस्तान से संचालित कथित गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क को निशाना बनाया गया। बुधवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में ATS ने राज्यभर में कई जगहों पर छापेमारी कर 57 लोगों से पूछताछ की।

अधिकारियों के अनुसार, ATS की टीमों ने मुंबई, नालासोपारा, मीरा रोड, पुणे, नासिक, नागपुर, अकोला, नांदेड़ और जलगांव समेत कई शहरों में एक साथ कार्रवाई की। पूछताछ किए गए लोगों में मुंबई क्षेत्र के 17, छत्रपति संभाजीनगर के 14 तथा पुणे और नासिक के 8-8 लोग शामिल हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर सोशल मीडिया के जरिए महाराष्ट्र के युवाओं को प्रभावित कर उन्हें अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। कथित तौर पर युवाओं को आलीशान जिंदगी और आर्थिक फायदे का लालच देकर गिरोह से जोड़ा जा रहा था।

संभावित “स्लीपर सेल”..

ATS अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान राज्य में सक्रिय संभावित “स्लीपर सेल”, स्थानीय गुर्गों और सहयोगी नेटवर्क की पहचान करने के लिए चलाया जा रहा है। एजेंसियों को आशंका है कि इन नेटवर्क के जरिए हथियारों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता था।

छापेमारी के दौरान ATS ने कई संदिग्धों के ठिकानों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जांच एजेंसियां अब डिजिटल डेटा और बैंक लेन-देन की जांच कर रही हैं। विशेष रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं हवाला के जरिए पाकिस्तान या अन्य विदेशी स्रोतों से धन तो नहीं भेजा जा रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में अवैध बाइक टैक्सी ऐप्स पर सख्ती, ओला-उबर-रैपिडो पर FIR की मांग

Related Articles

महाराष्ट्र में अवैध बाइक टैक्सी ऐप्स पर कार्रवाई
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र में अवैध बाइक टैक्सी ऐप्स पर सख्ती, ओला-उबर-रैपिडो पर FIR की मांग

महाराष्ट्र में अनधिकृत बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त...

Share to...