Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Maharashtra SIR : महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया की नई टाइमलाइन जारी, चुनाव आयोग ने बदला पूरा शेड्यूल
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsपुणेमहाराष्ट्रमुख्य समाचारराज्यवसई-विरार - Vasai-Virar News

Maharashtra SIR : महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया की नई टाइमलाइन जारी, चुनाव आयोग ने बदला पूरा शेड्यूल

Vasai Virar : महाराष्ट्र में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर SIR का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही घर-घर सत्यापन से लेकर अंतिम प्रकाशन तक की पूरी समय-सीमा बदल दी गई है।

नए कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान अब 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। इसके बाद 24 अगस्त को ड्राफ्ट प्रकाशन होगा और उसी दिन से दावे एवं आपत्तियां स्वीकार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया 23 सितंबर तक चलेगी, जबकि इनके निस्तारण का कार्य 22 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा। 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने राज्य के सभी अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों और आम नागरिकों तक नई समय-सारिणी की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए भी कहा गया है।

Maharashtra SIR का नया शेड्यूल:

  • डोर-टू-डोर सत्यापन: 17 अगस्त 2026 तक

  • ड्राफ्ट प्रकाशन: 24 अगस्त 2026

  • दावे और आपत्तियां: 24 अगस्त–23 सितंबर 2026

  • निस्तारण: 24 अगस्त–22 अक्टूबर 2026

  • अंतिम प्रकाशन: 27 अक्टूबर 2026

नोट: चुनाव आयोग ने यह संशोधित कार्यक्रम महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर जारी किया है।

Recent Posts

Related Articles

Share to...