Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Mega Block : मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक
ठाणे - Thane Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Mega Block : मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक

मुंबई। मध्य रेल पर रविवार, 27.11.2022 को अनुरक्षण कार्य के लिए उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) परिचालित किया जाएगा।

इस दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल मुंबई मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन एक्सप्रेस लाइन पर ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और शेड्यूल के अनुसार अपने संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी।

ठाणे से आगे इन सेवाओं को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ठाणे से सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक अप फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और यह गाड़ियां निर्धारित समय के अनुसार अपने संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके बाद इन अप फास्ट सेवाओं को अप स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर ब्लॉक मेगा ब्लॉक (Mega Block) के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।।

इसी तरह सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल से कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर मार्ग के यात्रियों को मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...