Home महाराष्ट्र Mumba Local Train Derailed : मुंबई में बड़ा हादसा,पटरी से उतरी मुंबई लोकल की बोगी,हार्बर लाइन पर सेवाएं ठप
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Mumba Local Train Derailed : मुंबई में बड़ा हादसा,पटरी से उतरी मुंबई लोकल की बोगी,हार्बर लाइन पर सेवाएं ठप

Mumba Local Train Derailed : मुंबई में बड़ा हादसा, पटरी से उतरी मुंबई लोकल की बोगी,हार्बर लाइन पर सेवाएं ठप
Mumba Local Train Derailed : मुंबई में बड़ा हादसा, पटरी से उतरी मुंबई लोकल की बोगी,हार्बर लाइन पर सेवाएं ठप

Mumba Local Train Derailed : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। सीएसएमटी स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन की बोगी पटरी से उतर गई।

हादसे के बाद हड़कंप मच गया और इसकी वजह से हार्बर लाइन पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ऐसे में दफ्तर या काम पर आने जाने वालों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

यह लोकल ट्रेन पनवेल से सीएसएमटी की ओर जा रही थी। सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी कि हार्बर लाइन पर एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा सोमवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर पटरी से उतर गया। अच्‍छी बात यह रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिसके बाद सीएसएमटी जाने वाली ट्रेनों को मस्जिद स्टेशन पर रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि हार्बर लाइन सेवाएं वडाला स्टेशन से और वडाला स्टेशन तक चालू रहेंगी। हार्बर लाइन पर बहाली का काम चल रहा है और मेन लाइन पर ट्रेनें अप्रभावित रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : Mumbai Local Train Accident :मुंबई लोकल ने ली एक और जान!

Recent Posts

Related Articles

पनवेल SIB आवासीय क्वार्टर भूमि आवंटन
ताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

पनवेल में SIB आवासीय क्वार्टर निर्माण के लिए 4 हेक्टेयर भूमि का आवंटन

महाराष्ट्र सरकार ने पनवेल, रायगढ़ में 4 हेक्टेयर भूमि SIB के आवासीय...

भिवंडी स्टेम वाटर प्लांट क्लोरीन गैस रिसाव
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

भिवंडी स्टेम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव, पाँच कर्मचारी गंभीर

भिवंडी स्टेम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप, पाँच कर्मचारी...

Share to...