Home महाराष्ट्र Mumbai : पुलिस अधिकारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज,जांच जारी
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Mumbai : पुलिस अधिकारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज,जांच जारी

मुंबई के भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक API पुलिस अधिकारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है,पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर पुलिस अधिकारी ने दुष्कर्म किया,आरोपी अधिकारी पांडुरंग प्रभाकर जाधव वर्तमान में नागपुर शहर पुलिस में तैनात है।

साल 2019 में शिकायतकर्ता नेहरू नगर पुलिस स्टेशन अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहची थी,तभी महिला और आरोपी पुलिस अधिकारी की जान पहेचान हुई,कुछ समय बाद दोनो बहुत अच्छे दोस्त होगाय थे और अक्सर बात करते।

महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी ने उससे शादी करने का झांसा देकर मई,2019 से 2022 के बीच दादर पूर्व में शारदा टॉकीज के पास एक होटल में और नवी मुंबई के सानपाड़ा के एक होटल में उसमें के साथ दुष्कर्म किया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है,जल्द ही भोईवाड़ा पुलिस आरोपी पुलिस अधिकारी का बयान दर्ज करने के लिए मुम्बई बुलाएगी।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...