Home महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव BJP के साथ मिलकर लड़ेगा शिंदे गुट
महाराष्ट्र

नगर निगम चुनाव BJP के साथ मिलकर लड़ेगा शिंदे गुट

मुंबई, महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना तथा BJP के साथ मिलकर लड़ने वाली हैं।

इस संबंध में औरंगाबाद नगर निगम के बारे में दोनों तरफ के नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। सिर्फ सीटों का बंटवारा करना बाकी है। औरंगाबाद जिले के शिंदे समूह के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जंजाल ने बताया कि बहुत जल्द मुंबई, पुणे नगर निगम के चुनाव के संबंध में भी चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एमसीडी चुनाव स्थगित करने को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ‘आप’ की याचिका पर 5 अगस्त को करेगा सुनवाई

राजेंद्र जंजाल ने बताया कि नगर निगम चुनाव को एक साथ मिलकर लड़ने को लेकर शिंदे गुट और BJP की प्रारंभिक बैठक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। औरंगाबाद के कई अच्छे नगरसेवक हमारे संपर्क में हैं। हम हिंदुत्व के लिए मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जंजाल ने उम्मीद जताई कि इससे हमें अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही जंजाल ने बताया कि चुनाव में हमारा मुख्य मुद्दा हिंदुत्व होगा। औरंगाबाद में शिवसेना के सभी छह विधायक शिंदे की अगुवाई वाले धड़े में शामिल हो गए हैं। इस वजह से उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना पहले से ही मुश्किल में है।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...