Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Palghar : इंस्टाग्राम पर युवतियों को ठगने वाला गिरफ्तार
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Palghar : इंस्टाग्राम पर युवतियों को ठगने वाला गिरफ्तार

Palghar : इंस्टाग्राम पर युवतियों को मॉडल बनाने का झांसा देकर ब्लैकमेल करने के मामले का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इंस्टाग्राम पर युवतियों को मॉडल बनाने का झांसा देकर ब्लैकमेल करने के मामले का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वसई के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर खुलासा किया है,कि वह इंस्टाग्राम पर एक कंपनी का अधिकारी होने का दावा कर लड़कियों को मॉडल बनाने का लालच देकर अपने झांसे में लेता था और उन लड़कियों से व्हाट्सएप पर अश्लील चैट करता था।

और फिर उनसे पैसों की मांग करते हुए धमकी देता था,कि अगर उसे पैसे नही मिले तो वह इसे वायरल कर देगा। इसी तरह इसने वसई में रहने वाली एक युवती को अपने जाल में फंसाया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में अब तक 7 मामलों का खुलासा हुआ है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...