Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Web Series : वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्म बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी
मुंबई - Mumbai News

Web Series : वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्म बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

मुंबई के चारकोप पुलिस ने वेब सीरीज (Web Series) के नाम पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग साइटों पर अपलोड करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और बाकी 3आरोपीयो को तलाश में जुट गई है।

29 वर्षीय एक मॉडल द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया था। जिसमें कहा गया था कि विदेशी ग्राहकों के लिए बनाई गई एक वेब-सीरीज (Web Series) के लिए “बोल्ड” दृश्य करने के बहाने उसे धोखा दिया गया था,आरोपी महिला को डेढ़ साल पहले कथित तौर पर एक पोर्न रैकेट का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

चारकोप पुलिस स्टेशन की हद में एक बिल्डिंग के फ्लैट में अश्लील फिल्म बनाने वाले गिरोह के कारनामे का खुलासा हुआ,विदेशी वेब सीरीज बनाने के नाम पर एक महिला कलाकार को काम देने के नाम पर अश्लील फिल्म में काम करने को कहा गया,जिसके चलते महिला कलाकार ने संबंधित चार लोगों के खिलाफ चारकोप थाने में मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने प्रोडूसर और डायरेक्टर यास्मीन खान समेत चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक को गिरफ्तार भी कर लिया है,आरोपी महिला यास्मीन को डेढ़ साल पहले मुंबई सीआइयू ने इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया था।

माडल की शिकायत के बाद चारकोप पुलिस ने आरोपी महिला यास्मीन,अनिरुद्ध प्रसाद जंगडे, अमित पासवान और आदित्य के खिलाफ आइपीसी व आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया,पुलिस ने अनिरुद्ध प्रसाद जंगडे को गिरफ्तार कर लिया है,लेकिन बाकी के तीन आरोपित फरार हैं।

शिकायतकर्ता मॉडल के मुताबिक
राहुल ठाकुर नामक एक शख्स ने फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया था और केशव नामक शख्स से संपर्क करने को कहा था।केशव ने माडल से उसका बायो डाटा और फोटो मांगे और राहुल पांडेय नामक शख्स से संपर्क करने के लिए कहा,पीड़ित मॉडल ने जब राहुल पांडेय से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसे वेब सीरीज (Web Series) में काम करना होगा जिसमें कुछ बोल्ड सीन भी होंगे,क्यों की वेब सीरीज भारत में रिलीज होनी थी इसलिए पीड़िता ने मना कर दिया था।

राहुल पांडेय ने अक्टूबर में दुबारा पीड़ित मॉडल से संपर्क किया और कहा कि वह मोबाइल एप के लिए एक वेब सीरीज (Web Series) बना रहा है जो विदेश में रिलीज होगी और उसमें भी कुछ बोल्ड सीन होंगे। इसके बाद पीड़ित मॉडल तैयार हो गई,बाद में उसे अनिरुद्ध से मिलने को कहा गया जो पीड़ित मॉडल को मलाड वेस्ट में भाबरेकर नगर में स्थित एक टावर के फ्लैट में ले गया,वहां एक महिला मेकअप आर्टिस्ट, यास्मीन,अनिरुद्ध और आदित्य थे। वहां यास्मीन ने खुद को कैमरापर्सन,अनिरुद्ध और आदित्य को एक्टर बताया।

शूटिंग के दौरान यास्मीन ने पीड़ित मॉडल से कपड़े उतारने के लिए कहा,कपड़े उतारने से मना करने पर यास्मीन ने 15 लाख रुपए के मानहानि मामले की धमकी दी,जिस पर पीड़ित मॉडल ने डरकर यास्मीन के कहने पर शूटिंग की,इसके बाद 22 अक्टूबर को पीड़ित मॉडल के किसी रिश्तेदार ने अश्लील साइटों पर उसके वीडियो होने की बात बताई तो उसने यास्मीन को फोन किया और उन्हें वहां से हटाने के लिए कहा,लेकिन आरोपी महिला ने मॉडल से पैसे की मांग की,और उसके अगले दिन से फोन उठाना बंद कर दिया,जिसके बाद पीड़ित मॉडल नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंच मामला दर्ज कराया।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...