Home देश Sanjay Gandhi National Park Borivali: संजय गाँधी नेशनल पार्क में गुजरात से आये दो मेहमान भारत और भारती
देशमुंबई - Mumbai News

Sanjay Gandhi National Park Borivali: संजय गाँधी नेशनल पार्क में गुजरात से आये दो मेहमान भारत और भारती

Sanjay Gandhi National Park Borivali
मुंबई:  संजय गाँधी नेशनल पार्क बोरीवली (Sanjay Gandhi National Park Borivali) में आये मोदी के गॉव गुजरात से दो मेहमान,भारत और भारती. दोनों मेहमानों के आने के बाद अब संजय गाँधी नेशनल पार्क में ख़ुशी का माहौल है. दोनों मेहमानों के आने के बाद अब संजय गाँधी नेशनल पार्क में शेरों की संख्या अब 5 हो गई है.

जी हाँ आप बिल्कुल सही समझ रहे है. बोरीवली नेशनल पार्क में गणतंत्र दिवस के मौके पर गुजरात से शेर और शेरनी को लाया गया है. 76वें गणतंत्र दिवस पर आने की वजह से उनका नाम भारत और भारती रखा गया है. दोनों मेहमान फिलहाल कोरंटीन किये गए है. दोनों बेहद खास और आकर्षक है. इन मेहमानों के आने से अब नेशनल पार्क के पर्यटकों के लिये ख़ुशी की खबर है.

रेंज ऑफिसर नितिन शिंदे के अनुसार बोरीवली नेशनल पार्क में करीब 2 साल से शेर और शेरनी को गुजरात से लाने की प्रक्रिया चल रही थी.. लंबे प्रोसेस के बाद 26 जनवरी को दोनों मेहमानों को बोरीवली नेशनल पार्क में लाया गया जिनके बदले में गुजरात में दो लेपर्ड को बोरीवली नेशनल पार्क से गुजरात के जंगल में भेजा गया है.

Nashik Maharashtra: शिकार का पीछा करते हुए 40 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...