मनपा ने बांद्रा पूर्व में स्टेशन से टर्मिनस तक ब्रिज बनाने का फैसला किया है। इसके बनने से यात्रियों को टर्मिनस जाने में भी बड़ी आसानी होगी। बांद्रा टर्मिनस जाने के लिए लोगो को आटो रिक्शा वालो की मनमानी से भी छुटकारा मिलेगा। बता दे कि नवंबर 2023 में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्थानीय दौरे के दौरान लोगों ने इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या की शिकायत की थी।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आश्वासन दिया था कि यहां खार सब वे के ऊपर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस संबंध में रेलवे और मनपा अधिकारी समन्वय कर फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता निकालेंगे। मनपा ब्रिज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मनपा आयुक्त ने हमें इस प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का आदेश दिया है।
मनपा की योजना है कि फ्लाईओवर के जरिए खार ईस्ट और वेस्ट को जोड़ा जाएगा। यह ब्रिज एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ेगा। इससे गाड़ियों की आवाजाही सबवे से काफी कम हो जाएगी। बारिश के दिनों में खार सबवे की स्थिति काफी खराब हो जाती है। जलजमाव के कारण गाड़ियों की आवाजाही बार-बार रोकी जाती है इससे सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना लोगों को करना पड़ता है। इस ब्रिज के बनने से खार के साथ सांताक्रुज, बांद्रा , एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
नालासोपारा: पेल्हार पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के सागपाडा-श्रीराम नगर इलाके के जंगल...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026वसई-विरार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR)...
ByMCS DESKSeptember 23, 2026मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे गणेशोत्सव के बीच DJ, लाउडस्पीकर, एम्प्लीफायर और...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026