Home क्राइम Vikhroli Mumbai : वकील ने किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइमठाणे - Thane Newsमुंबई - Mumbai News

Vikhroli Mumbai : वकील ने किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vikhroli Mumbai

मुंबई के विक्रोली ईस्ट (Vikhroli Mumbai) में पार्कसाइट पुलिस ने 27 वर्षीय वकील सिद्धान्त कापसे को एक 22 वर्षीय महिला से शादी का झूठा वादा कर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को जमानत पर रिहा कराने के लिए वकील से संपर्क किया था, जो चोरी के एक मामले में गिरफ्तार की गई थी और तीन महीने से न्यायिक हिरासत में थी।

महिला ने अपनी मां को जमानत दिलाने के लिए एक एनजीओ की सहायता ली, जहां उसकी मुलाकात सिद्धान्त कापसे से हुई। कापसे ने महिला का मोबाइल नंबर लिया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बाद में वकील ने पीड़िता की मां को जमानत पर रिहा कराने में मदद की।

फरवरी 2023 में जब पीड़िता की मां को जमानत मिल गई, तब से महिला और कापसे मिलने लगे। इस दौरान कापसे ने महिला से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो वकील ने उससे शादी करने का वादा किया और उसे अपने घर ले जाकर कई बार यौन शोषण किया।

जब महिला ने शादी की बात उठाई, तो कापसे ने ना सिर्फ इनकार किया बल्कि उसे धमकाया और मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और धारा 69 (शादी के झूठे वादे के आधार पर यौन गतिविधि में शामिल होना) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Gang Rape In Nalasopara : मुंबई के नालासोपारा में गैंगरेप की वारदात, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...