Home महाराष्ट्र Eknath Shinde : डेढ़ माह पहले 50 विधायकों की मीनार बनाकर सबसे बड़ी दही हंडी फोड़ी
महाराष्ट्र

Eknath Shinde : डेढ़ माह पहले 50 विधायकों की मीनार बनाकर सबसे बड़ी दही हंडी फोड़ी

मुंबई, मुख्यमंत्री Eknath Shinde ने जन्माष्टमी पर्व पर कहा कि उन्होंने डेढ़ माह पहले 50 विधायकों की मीनार बनाकर सबसे बड़ी दही हांडी फोड़ी है इसके बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना की संयुक्त सरकार बनी है। यह सरकार आम जनता की है, इसलिए लोग सावधानी से दही हांडी का पर्व मनाएं।

यह भी पढ़ें : इंटरलॉकिंग कार्य के कारण Ahmedabad से चलने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त

मुख्यमंत्री Eknath Shinde ने ठाणे में स्थित टेंबी नाका दही हांडी महोत्सव में शुक्रवार को यह बड़ी बात कही। शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का नाम न लेते हुए उन पर तंज कसा है। महाराष्ट्र में अब दही हांडी को खेल का दर्जा दिया गया है और इस खेल में शामिल होने वाले गोविंदाओं का बीमा भी करवाए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली आबकारी नीति मामला : सिसोदिया के घर सहित कई राज्यों में 31 स्थानों पर CBI का छापा, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद

उन्होंने कहा कि दही हांडी को खेल का दर्जा दिए जाने की मांग कई जन प्रतिनिधियों ने की थी। इसी वजह से गुरुवार को राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। Eknath Shinde ने कहा कि स्वर्गीय धर्मवीर आनंद दिघे ने कहा था कि ठाणे का मुख्यमंत्री होना चाहिए। उनकी बहन ने भी ऐसी ही भावना व्यक्त की थी। उनके पास ऐसी दूरदृष्टि थी। इनका सपना आज पूरा हो गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का दिन है, इसलिए सभी लोग सावधानी के साथ यह त्योहार मनाएं।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...