Home देश ”Ghar Ghar Tiranga” अभियान में महाराष्ट्र रहेगा अग्रसर – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
देशमहाराष्ट्र

”Ghar Ghar Tiranga” अभियान में महाराष्ट्र रहेगा अग्रसर – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई, ”Ghar Ghar Tiranga” अभियान में प्रत्येक नागरिक भाग लेगा

हर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज खरीदकर स्वयंस्पूर्ति से ”घर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान में महाराष्ट्र सबसे अग्रसर रहेगा। मंत्रालय के त्रिमूर्ति प्रांगण में ”Ghar Ghar Tiranga” अभियान के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने उमेद अभियान के तहत महिला स्वयं बचत गट के बिक्री हॉल से राष्ट्रीय ध्वज खरीदा। देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसके उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- CM Eknath Shinde : वर्षा प्रभावित किसानों को मिलेगा दोगुना मुआवजा

उसी के एक भाग के रूप में ”Ghar Ghar Tiranga” अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक पूरे देश में ”Ghar Ghar Tiranga” अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने प्रत्येक नागरिक से ”घर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने और देशभक्ति तथा राष्ट्रभक्ति के त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से देश के हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी और हर नागरिक इस अभियान से जुड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Western Railway के 15 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार

त्रिमूर्ति प्रांगण में घर-घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस के साथ राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर कोई तिरंगे झंडे के साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेना चाहता था।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी सबकी इच्छाओं का सम्मान करते हुए सभी के साथ सेल्फी ले रहे थे। इस अवसर पर त्रिमूर्ति प्रांगण का पूरा वातावरण तिरंगामय हो गया था। भारत माता की जय और जय हिंद जैसे नारों से मंत्रालय गूंज उठा था। महिला स्वयं बचत गट के बिक्री हॉल से खरीदे गए राष्ट्रीय ध्वज को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हाथों मंत्रालय के कुछ अधिकारियों को दिया गया। इस दौरान महिला स्वयं बचत गट की महिलाओं ने खुद से बनाए गए छोटे आकार के राष्ट्रीय ध्वज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेंट किया।

यह भी पढ़ें- ठाणे मनपा के Tiranga बिक्री केंद्र पर नागरिकों का भारी उत्साह

इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव, ”घर घर तिरंगा” अभियान के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव राजेश कुमार सहित अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। रक्षा बंधन होने से महिला बचत गट की महिलाओं और सलाम बॉम्बे संस्था की छात्राओं ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को राखी बांधकर पर्व मनाया।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

भ्रष्टाचार की 70 हजार से अधिक शिकायतें और नागरिकों का घटता भरोसा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्य

भ्रष्टाचार का असली संकट : 70 हजार शिकायतें और घटता भरोसा

Vasai-Virar : किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्राकृतिक संसाधन,...

Share to...