Home उत्तर प्रदेश Jal Police Ayodhya : जान देने के लिए सरयू नदी में लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचा ली एक और जान
उत्तर प्रदेश

Jal Police Ayodhya : जान देने के लिए सरयू नदी में लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचा ली एक और जान

Jal Police Ayodhya

जलपुलिस (Jal Police Ayodhya) की तैनाती, लोगों को दे रही जीवनदान 

अयोध्या : गृहकलह  से ऊबकर एक महिला ने अपनी ईहलीला समाप्त करने के उद्देश्य से अयोध्या की सरयू नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया। इसी समय मसीहा बनकर पहुंचे ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस (Jal Police Ayodhya) के जवानों ने कड़ी मेहनत–मशक्कत के बाद महिला को डूबने से बचा लिया।

विश्वनाथ शुक्ला/अयोध्या

Jal Police Ayodhya

मायूस महिला शांति देवी ,पत्नी श्यामलाल गुप्ता, उम्र– लगभग 54 वर्ष निवासी, ग्राम–परसोइया थाना त्रिलोकपुर, जनपद–सिद्धार्थ नगर की रहनी वाली हैं, जिन्होंने परिवारिक कलह से ऊबकर अपने जीवन को समाप्त करने का निर्णय लेते हुए सरयू नदी पर बने पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या करने का किया प्रयास।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस (Jal Police Ayodhya) व एस डी आर एफ के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा कर बाहर निकाला। उसके बाद उन्हें गर्म कपड़े देकर सुरक्षित किया गया। बीते दिनों में ऐसी ही घटना घटित हुई थी, उस समय भी इस टीम ने अपने अथक प्रयास से पीड़ित के प्राणों की रक्षा की थी।

जल पुलिस की इस कार्यदक्ष टीम में जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, एस डी आर एफ के आरक्षी ओमप्रकाश गुप्ता,आरक्षी अमित यादव, गौ सेवक रितेश दास व अन्नू माझी जो रेस्क्यू में शामिल रहे। रेस्क्यू की गई महिला को नया घाट पुलिस चौकी व उनके परिवार को सुपुर्द किया गया।जहां से उन्हे उनके परिवारजनों को सकुशल सौंप दिया गया

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...