Home उत्तर प्रदेश Jaunpur : होली के दिन जौनपुर के एक युवक की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : होली के दिन जौनपुर के एक युवक की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या

Jaunpur : सिकरारा थाना क्षेत्र के चौरासन्तदास गांव के एक युवक की पश्चिम बंगाल में होली के दिन शुक्रवार को पड़ोसी युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार को एम्बुलेंस से जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के चौरासन्तदास गांव के एक युवक की पश्चिम बंगाल में होली के दिन शुक्रवार को पड़ोसी युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार को एम्बुलेंस से जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी दिलीप चौहान पश्चिम बंगाल के रीजेंट पार्क में किराए के मकान में रहकर मूंगफली बेचते थे।  

शव लेकर घर आये दिलीप चौहान के एक रिश्तेदार ने बताया कि होली के दिन में लगभग तीन पड़ोसी ने बंदूक से सीने में गोली मार दी। बताया कि दोनों साथ मे कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक किसी बात पर विवाद हाे गया व पड़ोसी मलिक ने गोली मार दी।

मृत दिलीप के बड़े बेटे अमन का कहना है कि घटना से पहले पिता से दिन में लगभग 12 बजे व्हाट्सएप वीडियो काल पर बात हुई थी और उसके बाद शाम को यह मनहूस खबर मिली। अमन अपने चाचा राधेश्याम के साथ पश्चिम बंगाल किराए की गाड़ी से रवाना हो गया। वहां जाकर पता चला कि पिता की मौत हो गई है।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को एम्बुलेंस से घर ले कर आये। पति का शव घर पहुंचा तो पत्नी प्रभावती देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर शव से लिपटकर दहाड़े मारकर रोने लग रही हैं। चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बड़े बेटे अमन के साथ- साथ अनुज (15), अंकित (13) व बेटी साक्षी (11) का रोकर बुरा हाल है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...