Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Molestation : अमेरिकी महिला नागरिक के साथ छेड़छाड़, आरोपी कैब ड्राइवर गिरफ्तार
पालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Molestation : अमेरिकी महिला नागरिक के साथ छेड़छाड़, आरोपी कैब ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई में 40 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ (Molestation) करने के आरोप में कैब ड्राइवर को DN नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(A) और 509 के तहत मामला दर्ज।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला हमेशा काम के सिलसिले में मुंबई आती रहती है और पीड़ित महिला काम खत्म कर के निजी इनोवा कार में मुंबई के अंधेरी इलाके अपने घर लौट रही थी, हालाकि महिला ने बताया की उसकी एक दोस्त भी साथ में थी लेकिन वो अंधेरी घटना से कुछ समय पहले उतर गई थी।।

अमेरिकी नागरिक ने बताया कि वह ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी।इस बीच आरोपी कथित तौर पर हस्तमैथुन करने लगा।  जब महिला ने देखा तो उसने जेपी रोड पर कैब रोकने के लिए कहा और राहगीरों से मदद मांगने के लिए आवाज लगाई,जिसके बाद आरोपी कैब ड्राइवर को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

आरोपी योगेंद्र उपाध्याय उम्र 40 साल,जो मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है,आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...