Home महाराष्ट्र अभी तक नहीं मिला कोई terrorist एंगल, महाराष्ट्र में एके-47 से भरी मिली नाव ऑस्ट्रेलिया से संबंधित
महाराष्ट्र

अभी तक नहीं मिला कोई terrorist एंगल, महाराष्ट्र में एके-47 से भरी मिली नाव ऑस्ट्रेलिया से संबंधित

महाराष्ट्र के समुद्री तट पर बहकर आई विदेशी नाव (Maharashtra Boat) से तीन एके-47 राइफल और अन्‍य हथियार मिलने के बाद सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर खौफ की स्थिति बन गई थी. मामले की जांच जारी है, हालांकि अभी तक इस घटना में कोई terrorist एंगल नहीं मिला है

यह भी पढ़ें : मध्य रेल की 2 एकतरफा special trains वेलंकन्नी से पनवेल और पनवेल से मंगलुरु के लिए

मुंबई : अभी तक इस घटना में कोई terrorist एंगल नहीं मिला है. इस नाव पर एक भी इंसान सवार नहीं था. महाराष्ट्र के समुद्री तट पर बहकर आई विदेशी नाव (Maharashtra Boat) से तीन एके-47 राइफल और अन्‍य हथियार मिलने के बाद सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर खौफ की स्थिति बन गई थी. मामले की जांच जारी है. अभी तक इस घटना में कोई terrorist एंगल नहीं मिला है. इस नाव पर एक भी इंसान सवार नहीं था.

कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से 190 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया. नाव में तीन एके 47 और अन्य हथियार  हैं. यह मछुआरों द्वारा हरिहरेश्वर बीच के पास मिली थी.  

मामले को लेकर महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई महिला के स्वामित्व वाली नाव रायगढ़ जिले के तट से बरामद हुई है.

यह भी पढ़ें :नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से हटाने पर NCP का तंज, बढ़ता कद देख नहीं पाए

अधिकारिक बयान के अनुसार स्थानीय मछुआरों को रायगढ़ तट पर 16 मीटर लंबी एक नाव क्षतिग्रस्त हालत में मिली.  पुलिस अधिकारियों को सूचित करने के बाद, नाव का पूरी तरह से निरीक्षण किया गया. 

नाव में  तीन AK राइफल, कारतूस और  नाव से संबंधित दस्तावेज पाए गए..जैसे ही घटना का पता चला, तट पर  नाकाबंदी का आदेश दिया गया और  हाई अलर्ट जारी किया गया.भारतीय तटरक्षक बल और अन्य संबंधित एजेंसियों को भी तुरंत इसकी सूचना दी गई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाव निजी सिक्युरिटी में इस्तेमाल होती थी. समुद्री हादसे के बाद बहते हुए यह नाव महाराष्ट्र के समुद्र में आ गई है.तलाशी के दौरान नाव से एक लाइफ बोट भी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : शिंदे गुट भालू और फडणवीस मदारी, Shiv Sena का हमला

अब तक मिली जानकारी के अनुसार उक्त नाव का नाम “लडिहान” है और यह एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हाना लॉर्डऑर्गन नामक महिला के स्वामित्व में है. उनके पति जेम्स होबर्ट उक्त नाव के कप्तान है जो 26/06/2022 को सुबह 10.00 बजे मस्कट से यूरोप जा रही थी. 

करीब 13.00 बजे नाव का इंजन फेल हो गया और नाविकों ने मदद के लिए फोन किया. एक कोरियाई युद्धपोत ने नाविकों को नाव से बचाया और उन्हें ओमान को सौंप दिया.  समुद्र उबड़-खाबड़ होने के कारण नाव “लडिहान” को टो नहीं किया जा सका. समुद्र के नीचे की धारा के कारण, नाव हरिहरेश्वर तट पर फंसी हुई थी.

यह भी पढ़ें : मुंबई मनपा GIT मैपिंग के जरिए बनाएगी education को सशक्त

स्थानीय पुलिस और terrorist निरोधी दस्ते दोनों ही घटना की जांच कर रहे हैं और सभी पुलिस इकाइयों को आगामी त्योहारों को देखते हुए सतर्क रहने का आदेश दिया गया है.  भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय एजेंसियों के साथ जांच की जा रही है.  लगातार संपर्क जारी है और इसका बारीकी से पालन किया जा रहा है

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

भ्रष्टाचार की 70 हजार से अधिक शिकायतें और नागरिकों का घटता भरोसा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्य

भ्रष्टाचार का असली संकट : 70 हजार शिकायतें और घटता भरोसा

Vasai-Virar : किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्राकृतिक संसाधन,...

Share to...