महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बाइक राइड को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री जिस बाइक से विधान भवन पहुंचे, उसका Pollution Under Control (PUC) प्रमाणपत्र एक्सपायर था।
गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के मालाबार हिल स्थित अपने सरकारी निवास ‘वर्षा’ बंगले से विधान भवन तक बाइक से पहुंचे थे। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार उनके साथ पीछे बैठे नजर आए। दोनों नेताओं की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।
So ‘Expired Maal’ is ok?
It appears that the Chief Minister chose a vehicle with an expired PUC for his #Austerity stunt.
Will @rtomumbaimh01 and @MTPHereToHelp take action? Will the @CMOMaharashtra respond? pic.twitter.com/VjgSU96UoX
— Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) May 14, 2026
बताया गया कि यह बाइक राइड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और टिकाऊ परिवहन की अपील के समर्थन में की गई थी। हालांकि विपक्ष ने इसे “फोटो ऑप” बताते हुए सवाल उठाए हैं।
वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बाइक की डिटेल साझा करते हुए दावा किया कि वाहन का PUC 10 जनवरी 2025 को समाप्त हो चुका है। उन्होंने सवाल किया कि क्या नियमों का उल्लंघन होने पर परिवहन विभाग मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अगर मुख्यमंत्री वास्तव में सादगी और सार्वजनिक परिवहन का संदेश देना चाहते थे, तो उन्हें BEST बस से सफर करना चाहिए था। उन्होंने मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और BEST बसों की घटती संख्या को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।
गायकवाड़ ने यह भी कहा कि आम मुंबईकर रोजाना खराब सार्वजनिक परिवहन और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार केवल प्रतीकात्मक कदम उठा रही है।
फिलहाल इस मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय या परिवहन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
How does the Chief Minister of Maharashtra swapping a car convoy with a motorbike convoy really help? A little bit of mileage difference is all?
The CM lives near Napeansea Road and had to go to Vidhan Bhawan today. If he really wanted to set an example, he could have taken the… pic.twitter.com/CIpKNDa7wH
— Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) May 14, 2026
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 57 लोगों से पूछताछ