वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar : लाखों माल ले उड़ा चोर

Vasai-Virar : अज्ञात चोर द्वारा वसई पूर्व के अंबाड़ी चौक इलाके में एक दुकान से 4 लाख से ज्यादा नगदी चोरी कर फरार होने की घटना सामने आई है।

अज्ञात चोर द्वारा वसई पूर्व के अंबाड़ी चौक इलाके में एक दुकान से 4 लाख से ज्यादा नगदी चोरी कर फरार होने की घटना सामने आई है। इस मामले में माणिकपुर पुलिस स्टेशन ने अज्ञात चोर के ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है। पुलिस ने बताया कि मोहनलाल यादव (48),रूम नं.04 पार्वती बाई चाल ,प्रताप नगर , जोगेश्वरी पूर्व में रहता है। शिकायत में कहा गया है कि रेमंड शॉप ,महावीर कुंज,स्टेशन रोड,अंबाड़ी चौक,वसई पूर्व क्षेत्र में अज्ञात चोर ने दुकान का शटर लॉक तोड़कर ,अंदर प्रवेश किया और दुकान से लाखों रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोर जाते जाते सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी ले गए। मोहन लाल ने शिकायत में बताया कि दुकान से 4,77,000 रुपये नगदी चोरी हुई है। पुलिस ने शिकायत में अज्ञात चोर के ऊपर धारा 454,458,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...