विरार,13 सितंबर: बिहार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता जी के संबंध में तकनीक का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किए जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने इसे मातृशक्ति का अपमान बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी और अछोले पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ के निर्देश पर, वसई-विरार जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक राजन नाइक भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल ने कहा: “देश की जनता मातृशक्ति का अपमान करने के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी। हर भाजपा कार्यकर्ता ऐसी गिरी हुई राजनीति के खिलाफ डटकर लड़ेगा।”
काशिमीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरियाणा का फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार
भाजपा विधायक राजन नाइक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा:“पिछले 11 वर्षों में देश में विकास और सुशासन की बाढ़ आई है, इसलिए कांग्रेस और उसके नेताओं के पास भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने के लिए एक भी मुद्दा नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मुद्दों के अभाव में निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और बिहार में होने वाले आगामी चुनाव में इंडी आघाड़ी की हार निश्चित है।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चे, प्रकोष्ठ, सेल के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
जिला महासचिव मनोज बारोट ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा और सभी कार्यकर्ता इस प्रकार के अपमानजनक बयानों के खिलाफ मुखर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह गिरावट भरी राजनीति जनता के सामने लगातार उजागर की जाएगी।
भायंदर पुलिस ने 3 साल से फरार NDPS आरोपी सलमान अनवर शेख को गिरफ्तार किया
वसई-विरार : भ्रष्टाचार की खबर आमतौर पर तब बड़ी बनती है जब कोई...
ByMCS DESKSeptember 24, 2026नालासोपारा: पेल्हार पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के सागपाडा-श्रीराम नगर इलाके के जंगल...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026वसई-विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती मरीजों...
ByMetro City SamacharSeptember 23, 2026वसई-विरार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR)...
ByMCS DESKSeptember 23, 2026