Home ताजा खबरें विरार में जर्जर इमारत का स्लैब गिरा, महिला गंभीर रूप से घायल
ताजा खबरेंदेशनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

विरार में जर्जर इमारत का स्लैब गिरा, महिला गंभीर रूप से घायल

विरार में इमारत का स्लैब गिरने से महिला घायल
विरार पूर्व की जर्जर इमारत में स्लैब गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल

मुंबई से सटे वसई-विरार क्षेत्र के विरार पूर्व में एक बड़ा हादसा सामने आया है। फुलपाडा इलाके स्थित प्रथमेश नगर की ‘साई मल्हार’ नामक इमारत का स्लैब अचानक गिर गया, जिसमें एक 27 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान ज्योति सुनील बागरी (27) के रूप में हुई है। रविवार देर रात इमारत के चौथे माले का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसी महिला को बाहर निकालकर तुरंत ‘साई समर्थ’ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह इमारत पिछले कई वर्षों से बेहद जर्जर हालत में थी। वसई-विरार महानगरपालिका के सहायक आयुक्त द्वारा पहले ही स्ट्रक्चरल ऑडिट कर इमारत की मरम्मत के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से यह हादसा हुआ।

घटना के बाद लोगों ने सोसायटी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इमारत की मरम्मत कराई जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

शहर में लगातार पुराने और जर्जर भवनों से जुड़े हादसे सामने आने के बाद अब विरार-वसई क्षेत्र में इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश की स्कूलों में मराठी पढ़ाने की मांग, कृपाशंकर सिंह ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

Recent Posts

Related Articles

Share to...