Home उत्तर प्रदेश Lucknow : याेगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लेंगे शपथ, समारोह में प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश

Lucknow : याेगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लेंगे शपथ, समारोह में प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल

Lucknow : अपने दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर बाद शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

अपने दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर बाद शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्री भी शपथ लेंगे। योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमण्डल में महिलाओं और युवाओं को तरजीह मिलने की संभावना है। योगी की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का यह दूसरा टर्म होगा।

जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इनको भी जाएगा निमंत्रण

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायवती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

लाभार्थी भी होंगे शामिल

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। लखनऊ सहित आसपास के जिलों से लाभार्थियों को समारोह में लाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में महिला लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...