महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से किसानों की बदहाल स्थिति को दिखाने वाली एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां प्याज को मात्र ₹1 प्रति किलो का भाव मिलने से नाराज़ एक किसान ने अपनी 600 बोरी प्याज में आग लगा दी।
यह घटना धाराशिव जिले के भूम तालुका स्थित टिंटराज गांव की है। किसान भगवान साबले ने करीब 4 एकड़ जमीन पर प्याज की खेती की थी। इनमें से लगभग 2.5 एकड़ की फसल की कटाई कर 600 बोरियों में प्याज तैयार किया गया था।
किसान का कहना है कि इस पूरी खेती पर करीब 3 से 4 लाख रुपये का खर्च आया, लेकिन बाजार में प्याज का भाव केवल ₹1 प्रति किलो मिल रहा था। इतनी कम कीमत मिलने से किसान बेहद परेशान और नाराज़ हो गया।
आर्थिक नुकसान और बढ़ते कर्ज के दबाव के बीच किसान भगवान साबले ने गुस्से में आकर अपनी पूरी प्याज की फसल में आग लगा दी। देखते ही देखते 600 बोरी प्याज जलकर राख हो गई।
इस घटना ने एक बार फिर किसानों की हालत और कृषि उपज के गिरते दामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान ने सरकार से मदद की मांग की है और उचित समर्थन मूल्य देने की अपील की है।
स्थानीय स्तर पर इस घटना के बाद किसानों में भी नाराज़गी का माहौल देखा जा रहा है।
View this post on Instagram
मुंबई: डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, वीडियो वायरल करने की धमकी