Home क्राइम कामायनी एक्सप्रेस में टीसी पर हमला: टिकट मांगने पर यात्री ने जड़े घूंसे, आरोपी गिरफ्तार
क्राइमताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

कामायनी एक्सप्रेस में टीसी पर हमला: टिकट मांगने पर यात्री ने जड़े घूंसे, आरोपी गिरफ्तार

कामायनी एक्सप्रेस में टिकट चेकर पर हमला
एलटीटी स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान टीसी पर हमला

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान टीसी पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। बिना टिकट पकड़े गए एक युवक ने जुर्माना भरने से इनकार करते हुए टिकट चेकर के सिर पर लगातार घूंसे बरसा दिए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ठाणे पूर्व निवासी अमित गणेश कोळी (42) सीएसएमटी में टिकट चेकर के पद पर कार्यरत हैं। 8 मई 2026 को वह एलटीटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी 11071 कामायनी एक्सप्रेस के S-9 कोच में टिकट जांच कर रहे थे। इसी दौरान दरवाजे के पास खड़े एक युवक से टिकट मांगा गया।

युवक ने दावा किया कि वह केवल अपनी मां को ट्रेन में बैठाने आया है। जब टीसी ने उससे प्लेटफॉर्म टिकट दिखाने को कहा तो उसने बताया कि उसके पास कोई टिकट नहीं है। इसके बाद रेलवे नियमों के अनुसार टीसी ने उस पर 300 रुपये का जुर्माना लगाया।

जुर्माने की बात सुनते ही युवक भड़क गया और बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने टीसी अमित कोळी के सिर पर लगातार तीन घूंसे मार दिए। हमले से टीसी लड़खड़ा गए और उनके हाथ से रसीद बुक नीचे गिर गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

घटना के बाद टीसी ने कमर्शियल कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के ठाणे स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान राज कमलेंद्र चंद्रसेवक तिवारी (25) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया जा रहा है।

घायल टीसी को मेडिकल जांच के लिए ठाणे सिविल अस्पताल भेजा गया। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विरार में सनसनी: पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर की महिला की हत्या, दोनों फरार

Related Articles

धाराशिव में किसान ने प्याज की बोरियों में लगाई आग
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्र

₹1 किलो प्याज के भाव से नाराज़ किसान ने 600 बोरी प्याज में लगाई आग

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से किसानों की बदहाल स्थिति को दिखाने वाली...

जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल के डॉक्टर से रंगदारी मांगने का मामला
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई: डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, वीडियो वायरल करने की धमकी

मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल से एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग...

Share to...