Home क्राइम मुंबई: डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, वीडियो वायरल करने की धमकी
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई: डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, वीडियो वायरल करने की धमकी

जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल के डॉक्टर से रंगदारी मांगने का मामला
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख की मांग

मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल से एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग और रंगदारी का मामला सामने आया है। यहां कार्यरत एक मेडिकल ऑफिसर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, बोरीवली पश्चिम निवासी डॉ. प्रकाश उमाजी पवार (45) जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें हज पोर्टल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जहां उनकी जिम्मेदारी हज यात्रियों के वैक्सीनेशन और फिटनेस सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने की है।

डॉक्टर एक कैफे में..

डॉ. पवार ने पुलिस को बताया कि 6 मई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अस्पताल में अपने कक्ष में काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात पुरुष और एक महिला वहां पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति ने मोबाइल पर एक वीडियो दिखाया, जिसमें डॉक्टर एक कैफे में लैपटॉप पर काम करते दिखाई दे रहे थे।

वीडियो दिखाने के बाद आरोपियों ने कहा कि सरकारी काम निजी जगह पर नहीं किया जा सकता। इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर को अलग ले जाकर उनसे “क्या करना है बोलो” कहते हुए दबाव बनाया। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा अस्पताल पहुंचा और सहकर्मियों के सामने 15 लाख रुपये की मांग कर दी।

आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। डॉक्टर को एक घंटे के भीतर जवाब देने के लिए भी कहा गया।

हज यात्रियों के फिटनेस सर्टिफिकेट..

पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक, इसके बाद उन्हें अज्ञात नंबरों से लगातार फोन कॉल आने लगे और पैसे लेकर नीचे आने को कहा गया। जांच में सामने आया कि वीडियो 8 अप्रैल 2026 का है, जब डॉक्टर मालाड पश्चिम के एक कैफे में बैठकर हज यात्रियों के फिटनेस सर्टिफिकेट से जुड़ा लंबित काम पूरा कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने चोरी-छिपे उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

जोगेश्वरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

विरार में सनसनी: पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर की महिला की हत्या, दोनों फरार

Related Articles

धाराशिव में किसान ने प्याज की बोरियों में लगाई आग
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्र

₹1 किलो प्याज के भाव से नाराज़ किसान ने 600 बोरी प्याज में लगाई आग

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से किसानों की बदहाल स्थिति को दिखाने वाली...

Share to...