Home क्राइम Ulhas Nagar Accident : उल्हासनगर में नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, दो रिक्शा, 4 कारों को मारी टक्कर, तीन की मौत
क्राइममुंबई - Mumbai News

Ulhas Nagar Accident : उल्हासनगर में नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, दो रिक्शा, 4 कारों को मारी टक्कर, तीन की मौत

Ulhas Nagar Accident

मुंबई : महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक नशेड़ी ड्राइवर ने दो रिक्शा और 4 कारों को टक्कर मार दी। मुंबई के करीब ठाणे जिले के उल्हासनगर में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ (Ulhas Nagar Accident)।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रहे एक शख्स ने नशे में धुत होकर कार चलायी और कम से कम पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक रिक्शा और दुपहिया वाहन को ज्यादा नुकसान हुआ है। इस भयानक हादसे (Ulhas Nagar Accident) में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे से इलाके में सनसनी मची हुई है।  इस हादसे (Ulhas Nagar Accident) के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए उल्हासनगर सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल लोगों के नाम प्रमोद दौंड, महेंद्र पांडे, जावेद जाफर हैं।

ऐसे में अब पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उल्हासनगर से गुजरने वाले कल्याण बदलापुर रोड पर शांतिनगर इलाके में हुआ। इस हादसे (Ulhas Nagar Accident) के बारे में कहा जा रहा है कि नशे में धुत ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जब कार शांतिनगर इलाके में पहुंची तो उसने कार से नियंत्रण खो दिया।कुछ ही देर में कार ने सामने से गुजर रहे तीन रिक्शों और 4 कारों को टक्कर मार दी।

इस हादसे में घायल लोगों के नाम प्रमोद दौंड, महेंद्र पांडे, जावेद जाफर हैं। ऐसे में अब पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उल्हासनगर से गुजरने वाले कल्याण बदलापुर रोड पर शांतिनगर इलाके में हुआ।

हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसा कि हमने आपको बताया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। आपको बता दें कि अब तक हादसे के शिकार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। आये दिन हो रहे हादसे लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे है, ऐसे में नशे में धुत होकर गाडी चलना इसके खिलाफ कड़क कार्रवाई होनी चाहिए।

Ram Mandir के उद्घाटन को लेकर मुस्लिम समुदाय की PM मोदी से खास अपील, जानिए क्या कहते हैं इकबाल अंसारी?

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

भ्रष्टाचार की 70 हजार से अधिक शिकायतें और नागरिकों का घटता भरोसा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्य

भ्रष्टाचार का असली संकट : 70 हजार शिकायतें और घटता भरोसा

Vasai-Virar : किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्राकृतिक संसाधन,...

Share to...