मुंबई : मादक पदार्थ की (Cocaine) तस्करी करने के आरोप में एक शख्स को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी मिली है कि राजस्व खूफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई के अधिकारियों ने उसके बैग की चेकिंग के दौरान सफेद पाउडर से भरे दो बैग मिले जिसकी जांच के बाद इस सफेद पाउडर के कोकीन (Cocaine) होने की पुष्टि हुई।

बरामद दोनों पैकेट्स में चार किलो कोकीन पकड़ी गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीआरआई अधिकारियों  ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर डीआरआई की एक टीम ने मुंबई एयरपोर्ट के करीब एक होटल के कमरे में तलाशी ली थी। जहां सिएरा लियोन से आए यात्रियों में से एक पर डीआरआई की नजर थी, क्योंकि व्यक्ति पर संदेह था कि उसने भारत में मादक पदार्थों की तस्करी की थी।

डीआरआई ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बयान के मुताबिक, आरोपी जिस मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ा है, उसके प्रमुख सदस्यों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।