लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाते हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि वह 16 मार्च (शनिवार) दोपहर बाद तीन बजे लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करने वाले हैं. लोकसभा की कुल 543 सीटों पर 6-7 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, आपको बता दें कि साल 2019 का लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरा हुआ था.
महाराष्ट्र की बात करें तो प्रदेश में 4 चरणों में 48 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे. पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल 2019, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल 2019, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल 2019 और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2019 को संपन्न हुआ था. चुनाव परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किए गए थे.
पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल 2019 को महाराष्ट्र की 7 सीटों पर चुनाव आयोजित किया गया था. इनमें वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीटें शामिल थीं.
दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल 2019 को 10 लोकसभा सीटों पर हुआ था. इनमें बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर और सोलापुर लोकसभा सीटें शामिल थीं.
महाराष्ट्र में तीसरे चरण का चुनाव 14 सीटों पर 23 अप्रैल 2019 को आयोजित किया गया था. जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकानांगले सीट के लिए लोगों ने वोट डाले थे.
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के Special Intensive...
ByMetro City SamacharOctober 4, 2026वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में 3 अक्टूबर को प्रस्तावित नाट्यगृह और क्रीड़ा...
ByMetro City SamacharOctober 2, 2026मुंबई, 1 अक्टूबर: महाराष्ट्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा...
ByMetro City SamacharOctober 1, 2026Vasai-Virar : लोकतंत्र में आरोपों का अपना महत्व है। विपक्ष सवाल उठाता...
ByMCS DESKSeptember 30, 2026