Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Palghar : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Palghar : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

Palghar : पालघर की जव्हार पुलिस ने 35 वर्षीय एक शख्स को उसके पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पिता ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था।

पालघर की जव्हार पुलिस ने 35 वर्षीय एक शख्स को उसके पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पिता ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था।

बताया कि घटना जव्हार इलाके के रंजनपाड़ा में हुई। आरोपी के पिता जानू माली (70) ने बैंक खाते से 900 रुपये निकाले थे, जो उन्हें एक सरकारी योजना से प्रति माह मिलते थे। आरोपी रविन्द्र माली ने अपने पिता से वे रुपए मांगे, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद उसने अपने पिता की बुरी तरह से पिटाई की। जिसके बाद घायल को मोखाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने के बाद उन्हें नासिक के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां अगले दिन ही उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

वसई-विरार मनपा में जांच और भ्रष्टाचार पर विवाद
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई-विरार मनपा में जांच पर उठे सवाल: मनोज पाटिल ने कहा—“क्या सिर्फ दिखावा है कार्रवाई?”

विरार | मेट्रो सिटी समाचार: वसई-विरार महानगरपालिका (VVMC) की महासभा में प्रशासनिक कार्यप्रणाली...

Share to...