Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News देवेंद्र फडणवीस को पेन ड्राइव का जवाब पेन ड्राइव से दिया जाएगा: संजय राऊत
मुंबई - Mumbai News

देवेंद्र फडणवीस को पेन ड्राइव का जवाब पेन ड्राइव से दिया जाएगा: संजय राऊत

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के पेन ड्राइव का जवाब वह आज ही विधानसभा में देने वाले थे। लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने ही उनसे विनती करते हुए कहा कि इसका जवाब वे कल दें।

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के पेन ड्राइव का जवाब पेन ड्राइव से ही दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष की पेन ड्राइव की पटकथा किसने लिखी, किसने इसमें डायरेक्शन किया और किसने प्रोडक्शन किया है, सभी बहुत जल्द सामने आएगा।

संजय राऊत ने कहा कि विपक्षी नेता का काम ही आरोप लगाना रहता है। देवेंद्र फडणवीस की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच तो की ही जाएगी लेकिन देवेंद्र फडणवीस के पुलिस पर साजिश के आरोप गलत हैं। महाराष्ट्र की पुलिस को झूठा मामला दर्ज करने, झूठे सबूत जुटाने, राजनीतिक व्यक्तियों को निशाना बनाने की ट्रेनिंग नहीं दी जाती है। इस तरह की ट्रेनिंग केंद्रीय जांच एजेंसियों को दी जाती है। महाराष्ट्र सरकार यहां की पुलिस को इस तरह की ट्रेनिंग लेने के लिए कभी भी केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास नहीं भेजने वाली है।

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के पेन ड्राइव का जवाब वह आज ही विधानसभा में देने वाले थे। लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने ही उनसे विनती करते हुए कहा कि इसका जवाब वे कल दें। इसलिए इस मामले में सारी सच्चाई वे कल विधानसभा में देंगे, इसके बाद दूध का दूध व पानी का पानी सबके सामने आ जाएगा। गृहमंत्री ने इस मामले में आज संबंधित पुलिस अधिकारियों से खुद पूछताछ की है।

उल्लेखनीय है कि देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में पेन ड्राइव पेश करके पूर्व मंत्री गिरीष महाजन को झूठे मामले में फंसाये जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने विधानसभा में राज्य सरकार की ओर से पुलिस व सरकारी वकील के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं को झूठे मामले में फंसाने की साजिश करने का भी आरोप लगाया था।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...