Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित
वसई-विरार - Vasai-Virar News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित

संगोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राज ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में समानता का अधिकार मिलना चाहिए।
आगंतुकों ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला

नालासोपारा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वसई विरार में विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 सत्यमेव जयते फाउंडेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नालासोपारा पूर्व स्थित  सीमा कॉम्प्लेक्स परिसर में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राज ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में समानता का अधिकार मिलना चाहिए।

आगंतुकों ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी महिलाओं की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रंजना शिंगारे, पुलिस उपनिरीक्षक, तुलिंज और सुरेन्द्र सिंह (राज) अध्यक्ष, चार्टर्ड अकाउंटेंट सोनल जेठवा, एडवोकेट आकांक्षा सिंह और पत्रकार नीलम मिश्रा सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...