Home उत्तर प्रदेश UP Election : योगी आदित्यनाथ 88 हजार से अधिक मतों से जीते
उत्तर प्रदेश

UP Election : योगी आदित्यनाथ 88 हजार से अधिक मतों से जीते

UP Election : गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 88 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की सुभावती शुक्ला को हराया।

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 88 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की सुभावती शुक्ला को हराया।

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने 88,889 मतों के अंतर से जीत हासिल की। योगी को 1,43,597 और सपा की सुभावती शुक्ला को 54,708 मत मिले।

आदित्यनाथ की वजह से गोरखपुर सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी रही। गोरखपुर सीट पर पिछले 33 साल से हिन्दुत्वनिष्ठ व्यक्ति ही जीतता रहा है। इस सीट पर आदित्यनाथ की जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

इस सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर को 6795, कांग्रेस की डॉ. चेतना पांडेय को 2490, बसपा उम्मीदवार ख्वाजा शमशुद्दीन को 7381 मत मिले। वहीं, नोटा के पक्ष में 1065 मत पड़े। मतगणना के 22वें राउंड में आदित्यनाथ 80 हजार मतों से आगे रहे, जबकि 12 वें चरण में 40,144 मतों से आगे चल रहे थे। मतगणना शुरू होने के साथ ही आदित्यनाथ ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, जो अंत तक बरकरार रही।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...